Please wait
फीफा विश्व कप 2026: ब्राजील के स्टार खिलाड़ी नेमार जूनियर ने अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल से लिया संन्यास Sudhir wins historic बारुईपुर नाबालिग हत्याकांड : 6 सदस्यीय विशेष जांच दल गठित, एक और आरोपित गिरफ्तार Sudhir wins historic शादी के बंधन में बंधे आमिर खान और गौरी स्प्रैट Sudhir wins historic बंगाल में भारी बारिश का अलर्ट, तटीय जिलों में प्रशासन सतर्क Sudhir wins historic तृणमूल प्रदेश अध्यक्ष पद से इस्तीफे के बाद चंद्रिमा भट्टाचार्य ने ऋतब्रत बनर्जी गुट के नेताओं से की मुलाकात, अटकलें तेज Sudhir wins historic वैभव सूर्यवंशी ने डेब्यू करते ही रचा इतिहास, तोड़ा सचिन तेंदुलकर का 37 साल पुराना महारिकॉर्ड Sudhir wins historic राम मंदिर में चढ़ावा चोरी की घटना दुर्भाग्यपूर्ण, दोषियों को मिले कठोर दंडः संघ Sudhir wins historic डायमंड हार्बर में अभिषेक बनर्जी के खिलाफ नया मामला, ‘सेवाश्रय’ शिविर जांच के घेरे में Sudhir wins historic विपक्षी विधायकों को मिलेगा समान सम्मान और लोकतांत्रिक अधिकार, विधानसभा में बोले मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी Sudhir wins historic तृणमूल के तीन बैंक खातों पर रोक मामले में कलकत्ता हाईकोर्ट सख्त, बैंक से हलफनामा और पुलिस से जांच रिपोर्ट तलब Sudhir wins historic

'टॉक्सिक' का धमाकेदार टीजर रिलीज, 19 मार्च को सिनेमाघरों में देगी दस्तक

'केजीएफ 2' की ऐतिहासिक सफलता के बाद यश की इस फिल्म को लेकर पहले से ही जबरदस्त उत्साह था, जिसे टीजर ने और बढ़ा दिया है। केवीएन प्रोडक्शन के बैनर तले बनी इस फिल्म का निर्देशन गीतु मोहनदास ने किया है।

20 Feb 2026

'टॉक्सिक' का धमाकेदार टीजर रिलीज, 19 मार्च को सिनेमाघरों में देगी दस्तक

साल 2026 की बहुप्रतीक्षित फिल्मों में शामिल 'टॉक्सिक: ए फेयरीटेल फॉर ग्रोन-अप्स' का दमदार टीजर जारी कर दिया गया है। 'केजीएफ 2' की ऐतिहासिक सफलता के बाद यश की इस फिल्म को लेकर पहले से ही जबरदस्त उत्साह था, जिसे टीजर ने और बढ़ा दिया है। केवीएन प्रोडक्शन के बैनर तले बनी इस फिल्म का निर्देशन गीतु मोहनदास ने किया है।

करीब 1 मिनट 55 सेकंड लंबे इस टीजर की शुरुआत यश के इंटेंस लुक से होती है। बैकग्राउंड में सुनाई देता डायलॉग, "इस बार जंग अलग है, उनकी मक्कारी भी अलग है" फिल्म के टोन को साफ तौर पर स्थापित करता है। पूरे टीजर में यश अपने दुश्मनों पर भारी पड़ते नजर आते हैं।

टीजर में जबरदस्त एक्शन, मारधाड़ और खून-खराबे के दृश्य देखने को मिलते हैं, जो फिल्म को एक डार्क और रॉ अंदाज देते हैं। कई सीन इतने तीव्र हैं कि दर्शकों को झकझोर देने की क्षमता रखते हैं। यश का यह दलेर और खतरनाक अवतार उनके फैंस के लिए किसी बड़े सरप्राइज से कम नहीं है।

19 मार्च को रिलीज होने जा रही इस फिल्म में कियारा आडवाणी, नयनतारा, तारा सुतारिया और हुमा कुरैशी जैसे कलाकार भी अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे। फिल्म को एक हाई-ऑक्टेन एक्शन ड्रामा के रूप में देखा जा रहा है, जिससे बॉक्स ऑफिस पर बड़ी उम्मीदें जुड़ी हुई हैं।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


'टॉक्सिक' का धमाकेदार टीजर रिलीज, 19 मार्च को सिनेमाघरों में
'केजीएफ 2' की ऐतिहासिक सफलता के बाद यश की इस फिल्म को लेकर पहले से ही जबरदस्त उत्साह था, जिसे टीजर ने और बढ़ा दिया है। केवीएन प्रोडक्शन के बैनर तले बनी इस फिल्





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News